गूगल अर्थ क्या
है? (Google earth kya
hai) यह एक साधारण सा सवाल है जो इन्टरनेट यानि की गूगल पर अधिक सर्च किया जाता है
यदि आप भी गूगल अर्थ के बारे में जानना चाहते है तो आज हम आपको गूगल अर्थ (Google Earth) के बारे में
बताएँगे तो आइये जानते है गूगल अर्थ क्या है और इसको डाउनलोड करके उपयोग में कैसे
लायें |
गूगल अर्थ क्या
है कैसे उपयोग करें ?
Google Earth, Google की एक प्रसिद्ध
सर्विस है गूगल अर्थ के जरिये हम सेटेलाइट इमेजरी से निर्मित वर्चुअल दुनिया में
नेविगेट कर सकते है यानि की गूगल अर्थ के माध्यम से हम पूरी दुनिया में किसी भी
स्थान, दुकान या इमारत
को अपनी जरुरत के अनुसार खोज सकते है इसके अलावा किसी भी मुख्य स्थान जैसी की
प्रसिद्ध ईमारत, पहाड़, मंदिर या टावर को
3D में भी देख सकते
है अर्थात् हम उस जगह की Location
को 3D Image में देख सकते है |
आइये इसे एक
उदाहरण से समझते है मान लीजिये आप दिल्ली के किसी एक कोने में रहते है और आपको
दुनिया की प्रसिद्ध ईमारत Eiffel
tower किस जगह है यह देखना है और इसकी 3D Image भी देखनी है तो आपको google earth में सिर्फ Eiffel tower लिखना है जिससे
गूगल अर्थ आपको उसकी Location
और उसकी 3D दिखा देगी |
Google Earth की खासियत यह भी
है की ये आपको दो स्थानों की दुरी भी दिखाती है वैसे ही जैसे Google map में आप देखते है Google earth के जरिये आप किसी
भी स्थान या जगह की distance
का पता लगा सकते
है और किसी भी स्थान पर जाने के लिए रूट को आसानी से खोज सकते है यानि की Google Earth आपको जगहों को
खोजने में मदद करती है |
यदि आप Google Earth का उपयोग करना
चाहते है तो इसके एप्प को आप प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते है Google की यह Service बिलकुल मुफ्त है
गूगल अर्थ कुछ ही मिनटों में डाउनलोड हो जाता है “गूगल अर्थ” मोबाइल, टेबलेट, कंप्यूटर और लैपटॉप आदि डिवाइसेस पर काम करता है |
हम आशा करते है की आपको
गूगल अर्थ के बारे में जानकारी प्राप्त हो गयी होगी तो अब आपकी बारी इसे अपने
दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें |
यह भी पढ़ें

कोई टिप्पणी नहीं: